बड़गांव: उदयपुर में फेल्सपार खनन पर बड़ी कार्रवाई, 9 पट्टे जांच के दायरे में
उदयपुर। अरावली संरक्षण के तहत अवैध खनन पर रोक के लिए चल रहे विशेष अभियान के दौरान उदयपुर जिले में फेल्सपार खनन पर बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। उत्पादन और निर्गमन के आंकड़ों में असामान्य अंतर सामने आने पर 9 खनन पट्टे जांच के दायरे में लिए गए हैं। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर खनन विभाग द्वारा ड्रोन सर्वे कराया जा रहा है।