केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली से ढाई लाख मूल्य के बकरों को बोलेरो पर लादकर भागे चोर
केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली में बुधवार की रात चोरों ने संजय सरोज के घर से आठ बकरे बोलेरो पर लादकर फरार हो गये। पीड़ित ने बताया कि रात में एक बजे वह अपने बकरों की देखभाल कर कमरे में सोने गया। दो बजे उठा तो बकरे नहीं थे। उसने रात में ही पुलिस को बकरे चोरी की सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि कुल बकरों की कीमत लगभग ढाई लाख रूपये थे।