भिवानी: बवानी खेड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवध शराब के साथ किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव के ही करण सिंह को बिना परमिशन के अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी शराब माल्टा किस्म की 36 बोतलें जब्त की गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून को हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है