भिवानी: श्री अग्रवाल सभा भिवानी ने पत्रकार वार्ता का किया आयोजन, महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर की चर्चा
महाराजा अग्रसेन के विचारों एवं उनके द्वारा दिए गए सामाजिक संदेशों को प्रत्येक जन तक पहुंचाने के लिए हर वर्ष उनकी जयंती के उपलक्ष्य में समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जाते है। इसी कड़ी में श्रीअग्रवाल सभा रजि. भिवानी द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरूआत 27 अक्तूबर से होंगी।