भिवानी: शहीदी दिवस पर बलियाली में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन, वूमैन हैल्पिंग सोसायटी एवं IVO ने किया सहयोग
शिविर का शुभारंभ इंडियन वेटरन आर्गेनाईजेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह मलिक व इंडियन वेटरन आर्गेनाईजेशन की प्रदेश पेट्रौन व वूमैन हैल्पिंग सोसायटी की प्रदेश अध्यक्षा सुशीला देवी सिंह ने रिबन काटकर किया। शिविर में आईक्यू अस्पताल मनोज शर्मा, डा. जसपाल, हनुमान प्रसाद ने अपनी सेवाएं दी तथा 140 मरीजों की जांच की।