भिवानी: गांव तालु में बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी, केस दर्ज
मुंढाल कलां चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव तालु निवासी रेखा ने बताया कि उसने पति की मौत हो गई है। उसका एक बेटा है, जोकि गांव वाले में रहता है, जबकि वह खेत में बने मकान में अकेली रहती है। उसके मकान के साथ ही देवर सुंदर का मकान है। वह दवाई लेने के लिए भिवानी गई थी। वह दवाई लेकर अपने भाई के पास भिवानी ही रूक गई।