प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।
दिनांक : 14 जून 2026
*जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार ने सहयोग शिविर कार्यक्रम अन्तर्गत चौरा राजपुर पंचायत के तुमनी एवं पहाड़ से बिल्कुल सटे जनजातीय ग्राम लठिया में पैदल जाकर किया निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए अवगत।*
जिला पदाधिकारी, लखीसराय के निर्देशानुसार आगामी 16 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों के क्रम में आज दिनांक 13 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता तथा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के तुमनी गाँव एवं पहाड़ से बिल्कुल सटे जनजातीय ग्राम लठिया में पैदल जाकर निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन तथा गाँव के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने गाँव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। महिलाओं द्वारा जन वितरण प्रणाली के राशन कार्ड तथा श्रम कार्ड बनवाने की मांग की गई, जिस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में श्मशान घाट तक जाने वाली कच्ची सड़क वर्षा के दिनों में आवागमन के लिए अत्यंत कठिन हो जाती है। इस पर उक्त सड़क को पक्कीकरण कराने की मांग की गई। साथ ही लठिया मध्य विद्यालय से तुमनी जाने वाली अधूरी सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध भी किया गया, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि निकटतम स्वास्थ्य केंद्र लगभग छह किलोमीटर दूर होने के कारण आपातकालीन स्थिति में काफी कठिनाई होती है।
इसके अतिरिक्त गाँव में पंचायत सरकार भवन के समीप दो खेल मैदान अवस्थित है,एक बिल्कुल सामने वाले मैदान में मनरेगा अंतर्गत वॉलीबॉल खेलने हेतु कोर्ट बना हुआ है और चारों तरफ़ से इट-करण किया गया है,इस मैदान कि सौंदर्यीकरण की माँग की गई एवम उसके दक्षिण में स्थित पहाड़ी के बीच में एक बड़ा मैदान अवस्तिथ है जहां बच्चे क्रिकेट खेलते है लेकिन बैट,बॉल,विकेट आदि कि सुविधा नहीं होने से खेलने में कठिनाई होती है,खेलने वाले ज़्यादातर बच्चे जनज़ाति समुदाय से हैं,ग्रामीणों द्वारा आग्रह किया गया कि उन्हें सामग्री उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।
ग्रामीणों द्वारा मोबाइल टॉवर लगाने की माँग की गई,उपरोक्त माँगो के संबंध मे DM द्वारा BDO को निर्देशित किया गया कि आवेदन पत्रों को प्राप्त करते हुए सहयोग शिविर के पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाए तथा अधिकतम 30 दिनो के अंदर इसके निष्पादन हेतु आवश्यक कार्य प्रारंभ कर दी जाए।
साथ ही ग्रामीणों के साथ खेल को बढ़ावा देने एवं जनजातीय लोगों के बीच खेल के प्रति उत्साह पैदा करने के दृष्टिकोण से वहाँ चारों ओर पहाड़ से घिरे रमणिक क्रिकेट मैदान में अधिकारियों के साथ कुछ देर क्रिकेट भी खेले।
जिला प्रशासन द्वारा आगामी समाधान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
11 views | Lakhisarai, Bihar | Jun 14, 2026