भरतपुर: आग से झुलसे पति-पत्नी को आरबीएम अस्पताल में किया गया भर्ती
उद्योग नगर थाना क्षेत्र के नगला माना में आग लगने से पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। परिजनों के अनुसार घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी है।