खलीलाबाद: मगहर चौकी के अंतर्गत काजीपुर जोकहिया मोहल्ले से शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने DM को ज्ञापन दिया
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गाजीपुर जोकहिया मोहल्ले से शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर सोमवार की सुबह 10:30 बजे महिलाओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को रखा। वहीं मोहल्ले की रहने वाली महिलाओं ने कहा कि कई बार शराब का ठेका हटाने को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।