आरोन: डगराई गांव में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, प्रशासन ने बेदखली कर कब्जा हटाया
Aron, Guna | Apr 11, 2026 आरोन तहसील के डगराई गांव में आरोन एसडीएम के निर्देशन में वन विभाग को आवंटित शासकीय भूमि पर फसल बोकर टपरिया डालकर कब्जा किया गया। 11 अप्रैल को तहसीलदार आरोन अमित जैन ने बताया, 9 हेक्टेयर भूमि से अनावेदक महेंद्र और महेश यादव का कब्जा हटाकर पेनहेटी मध्यम सिंचाई परियोजनाओं के तहत वन विभाग को आवंटित 30 हेक्टेयर भूमि का कब्जा वन विभाग को सौंपा गया है।