अंबाह: बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग बदल रहा है कटी हुई केबल और जले हुए मीटर
Ambah, Morena | Jan 4, 2025 विभाग द्वारा नगर में उन घरों में मीटर लगाए जाने का काम किया गया जिनके मीटर खराब या जले हैं। सूत्रों की मानें तो इससे काफी हद तक बिजली चोरी पर रोक लग जाएंगी एवं उपभोक्ताओं को बिल भी सही रीडिंग के मिल सकेंगे। अभियान के दौरान मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बिजली चोरी को रोकने के लिए एवं उपभोक्ताओं को सुरक्षित बिजली उपलब्ध कराने के लिए यह प्रारंभ किया गया अभियान।