रफीगंज: कासमा पुलिस ने दुगुल गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कासमा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुगुल गांव से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार संध्या 5:30 में इस संबंध में कासमा थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दुगुल गांव में छापेमारी की। इस दौरान अशोक चौधरी एवं सत्येन्द्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया।