शाजापुर: शाजापुर में एबी रोड पर शराब दुकान के सामने जम रही थी शराबियों की महफिल, विधायक ने जताई नाराजी
शाजापुर में एबी रोड पर स्थित शराब दुकान के बाहर शराब की महफिल जम रही थी। यहां लोग रोड पर बैठकर ही शराब पी रहे थे। इसकी शिकायत विधायक अरुण भीमावद को मिली। जिस पर वह रविवार देर रात शराब दुकान पर पहुंचे तो वहां कई लोग शराब पीते हुए मिले। उन्होंने तत्काल मौके पर अधिकारियों को बुलाया। पुलिस, आबकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही की गई।