शाजापुर: मिट्टी ग्रुप की महिलाओं ने शाजापुर के वरिष्ठजन आश्रम पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, बुजुर्गों को बांधी राखी
शाजापुर के लालघाटी क्षेत्र स्थित वरिष्ठजन आश्रम पहुंचकर मिट्टी ग्रुप की महिलाओं ने रविवार को रक्षाबंधन पर्व मानाया। वरिष्ठजन को राखी बांधी। ग्रुप की महिलाओं ने बताया कि आश्रम में रह रहे वरिष्ठजन को अपने परिवार की कमी महसूस न हो। इसके लिए वह हर साल यह आयोजन करते हैं। इस माैके पर ग्रुप की महिलाओं द्वारा आश्रम में रह रहे वरिष्ठजन को कपड़े उपहार में दिए।