शाजापुर: शाजापुर के महाराणा प्रताप चाैराहे पर करणी सेना ने जलाया हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक का पुतला
करणी सेना द्वारा रविवार को शाजापुर के महाराणा प्रताप चाैराहे पर हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अनूप किरकिरे का पुतला दहन किया। इसे पहले यह लोग मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और रैली के रुप में एबी रोड से होकर महाराणा प्रताप चाैराहा पहुंचे। करणी सेना के सोनू बना ने बताया कि कुछ दिन पहले दुष्कर्म का एक मामला सामने आया था।