शाजापुर: BKSN कॉलेज में जन अभियान परिषद ने किया महर्षि अरविंद की जयंती पर जिला स्तरीय व्याख्यान माला का आयोजन
रविवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद शाजापुर द्वारा महर्षि अरविंद जी की जयंती पर उनके जीवन एवं विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए जिला स्तरीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन BKSN कॉलेज शाजापुर में किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में विभाष उपाध्याय पूर्व उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद शामिल हुए । अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया ने की।