शाजापुर: ग्राम भदाैनी के पास पुलिया के ऊपर से बह रहा लखुंदर नदी का पानी, पानी के बहाव के बीच पुलिया पार कर रहे लोग
ग्राम भदाैनी के पास स्थित पुलिया के ऊपर से लखुंदर नदी का पानी बह रहा है। ग्रामीण पानी के बहाव के बीच से ही जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवागमन के लिए कोई दूसरा रास्ता नही है। जिसके कारण उन्हें पानी के बहाव के बावजूद यहीं से आवागमन करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की रोड पर कई जगह गड्डे हैं, सरिए भी निकले हुए है