शाजापुर: गणेश उत्सव, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर शाजापुर में सर्व हिंदू उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई
रविवार को शाजापुर में सर्व हिंदू उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी दिनों में होने वाले गणेश उत्सव, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर रुपरेखा तैयार ही गई। सर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष नागर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति के संवरक्षक और क्षेत्रिय विधायक अरुण भीमावद भी मौजूद रहे।