गोला: गोरखपुर वाराणसी स्थित फोरलेन पर सेनुआपार में अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत
Gola, Gorakhpur | Oct 18, 2024 गगहा थाना क्षेत्र के गोरखपुर वाराणसी स्थित फोरलेन पर स्थित सेनुआपार में अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाईक सवार की मौत हो गई। ट्रेलर बाइक चालक को रौंदते हुए लगभग बीस मीटर तक घसीटा, वहीं बाईक धू धू कर मौक़े पर ही जलने लगी। मौके पर पहुंची गगहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीयम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार की देर शाम लगभग सवा सात बजे की है।