जानसठ: मीरापुर क्षेत्र के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 15 हजार के इनामी बदमाश को लगी पुलिस की गोली
मीरापुर क्षेत्र के जंगल में मंगलवार देर शाम 7:00 बजे के आसपास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेकिंग के दौरान 15000 के इनामी बदमाश अमन उर्फ़ सोएब के पैर में लगी पुलिस की गोली। घायल बदमाश के कब्जे से एक देसी तमंचा तीन जिन्दा कारतूस बरामद,लूट चोरी डकैती एवं वाहन चोरी जैसे मामले के दर्जनों मुकदमे दर्ज, पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद।