जानसठ: जानसठ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर एक बदमाश को देसी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
जानसठ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर रविवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास एक बदमाश को देसी तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया,एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत शातिर बदमाश आसुर मेहंदी को गिरफ्तार किया पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है