जानसठ: भोपा कस्बे के हाइवे मार्ग पर 108 एंबुलेंस को लोगों द्वारा धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
भोपा कस्बे के हाईवे मार्ग पर रविवार शाम 5:00 बजे के आसपास उस समय चिकित्सा विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिले जब 108 एंबुलेंस को धक्का लगाते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं,ऐसे में सवाल खड़ा हो जाता है कि आखिर मरीज को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस खुद बीमार हो गई और उसको धक्का लगाया गया तब उसको लेकर सड़क पर तरह-तरह के लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।