जानसठ: मीरापुर सत्संग भवन में 600 वर्ष पुराने मराठा कालीन मंदिर की पूजा-अर्चना के लिए योग साधना महाराज ने की चिंतन बैठक
मीरपुर कस्बे के सत्संग भवन में मंगलवार शाम 5:00 बजे के आसपास योग साधना यशवीर महाराज ने चिंतन बैठक का आयोजन किया, आपको बताते चले बीते 13 फरवरी को कस्बे के मस्तक कॉलोनी में 600 वर्ष पुराने मराठा कालीन शिव मंदिर का शुद्धिकरण किया गया था,उसी के लिए विधिवत रूप से पूजा अर्चना के लिए आज चिंतन बैठक का आयोजन किया गया है।