वारिसलीगंज: वारिसलीगंज में साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई, लोन के नाम पर ठगी का खेल, दो विधि-विरुद्ध बालक पकड़े गए
वारिसलीगंज। साइबर ठगी के खिलाफ वारिसलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो विधि-विरुद्ध बालकों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से छह एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए। कार्रवाई 20 अगस्त को थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में मोसमा मोड़ के समीप की गई।