बटियागढ़: मगरोंन में भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने 2 पेटी देशी शराब पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई
भगवती मानव कल्याण संगठन बटियागढ़ शाखा के सदस्यों ने आज शाम करीब 5 बजे मगरोंन गांव में अवैध रूप से देशी शराब की तस्करी पर कार्यवाही कराई,सदस्यों ने पुलिस को सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया और 2 पेटी देशी शराब, एक बाइक सहित पकड़वाई,मगरोंन पुलिस ने दो लोगो पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।