बटियागढ़: बरोदा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दोनो सवार घायल, हटा सिविल अस्पताल भेजे गए
बटियागढ़ ब्लाक के बरोदा गांव के पास बाइक सवार दो लोग अनियंत्रित होकर गिर गए,घटना बीती रात करीब 11 बजे की है, घायलो में कमलेश अहिरवार और केशव अहिरवार निवासी फतेहपुर शामिल हैं जिन्हें इलाज़ के लिए सिबिल अस्पताल हटा भेजा गया,घायल बाइक से फतेहपुर से हटा की ओर जा रहे थे अचानक हादसा हो गया