बटियागढ़: गेवलारी पुलिया के पास डंपर में पीछे से टकराया ट्रक, घायल ट्रक चालक को भेजा गया बटियागढ़ अस्पताल
बटियागढ़ बक्सवाहा मार्ग पर गेवलारी पुलिया के पास आज दोपहर करीब 12:00 बजे एक आयशर ट्रक आगे चल रहे डंपर में पीछे से टकरा गया, घटना में आयशर ट्रक का चालक घायल हुआ जिसे इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गयाज़आयशर ट्रक क्रमांक up 88 BT 3284 चंडीगढ़ से रायपुर सेव लेकर जा रहा था, गेवलारी पुलिया के पास अचानक ब्रेक फेल होने से आयशर ट्रक डंपर से टकरा गया