बटियागढ़: खड़ेरी में घर से भटके 3 वर्षीय बालक को डायल-100 पुलिस ने परिजनों से मिलाया
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के खड़ेरी में घर से भटके 3 साल के बालक को डायल 100 पुलिस ने परिजनों से मिलवाया,दरअसल महेंद्र पिता राहुल अहिरवार उम्र 3 वर्ष अपने घर से भटक गया था,परिजनों द्वारा आज सुबह करीब 11 बजे डायल 100 पुलिस की सहायता ली गई,इवेंट मिलने पर बटियागढ़ थाना डायल 100 पायलट जितेन्द्र राजपूत,आरक्षक भगत सिंह ने कुछ ही देर में बच्चे को सकुशल दस्तयाब किया