कौंधियारा पुलिस का स्पष्टीकरण: अपहरण की सूचना निकली झूठी
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज। थाना कौंधियारा क्षेत्र में एक लड़के के अपहरण की सूचना को लेकर फैली चर्चाओं पर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा ने बताया कि 19 जून 2026 को प्राप्त अपहरण की सूचना की जांच की गई, जिसमें मामला पूरी तरह भ्रामक और असत्य पाया गया।
पुलिस के अनुसार जांच में किसी भी प्रकार के अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी सूचना को सत्यापित किए बिना प्रसारित न करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।
#Prayagraj #police
Bara, Allahabad | Jun 20, 2026