आगर: कम्पनी गार्डन में डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम, प्रतिभावान छात्र सम्मानित
मंगलवार दोपहर में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा कम्पनी गॉर्डन के नवीन मांगलिक भवन में कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथि के रूप में विधायक मधु गेहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूसिंह चौहान मौजूद रहे। अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।