शिकारीपाड़ा हिंसक झड़प में 6 घायलों में 4 ठीक, 2 को किया जा रहा रेफर : एसपी
दुमका के शिकारीपाड़ा स्थित बादलपाड़ा-कल्याणपुर कोल ब्लॉक क्षेत्र में ग्रामसभा के दौरान हुई हिंसक झड़प को लेकर गोड्डा एसपी एवं दुमका के प्रभारी एसपी मुकेश कुमार का बयान सामने आया है।
एसपी के अनुसार, घटना में कुल 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की स्थिति फिलहाल ठीक है, जबकि 2 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि घटना को लेकर डीआईजी से चर्चा की जाएगी। संबंधित थाना से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी और फीडबैक लिया जाएगा। एक युवक के संबंध में मिली सूचना का भी पुलिस सत्यापन कर रही है।
#Dumka #Shikaripara #CoalBlock #Violence #SPMukeshKumar #JharkhandNews #SanthalParganaKhabar