हथुआ: मीरगंज से लापता हुए पशुपति प्रसाद, परिजनों में चिंता, लोगों से मदद की अपील
मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्म स्थान पूरब मुहल्ला से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पशुपति प्रसाद दिनांक 08 अप्रैल की शाम से अचानक लापता हैं। उनके परिजन लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार वालों का कहना है कि वे बिना किसी सूचना के घर से निकले थे और वापस नहीं आये.