लालगंज: महुंगढ़ सुखड़ा नहर पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, चालक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया
हलिया के अदवा गड़बड़ा पुल मार्ग स्थित महुंगढ़ सुखड़ा नहर पर गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए। जहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक आशीष को रेफर कर दिया।