*थाना मण्डी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* जुआ खेलते 03 आरोपी गिरफ्तार, ₹10,700 एवं 52 ताश के पत्ते जब्त
*घटना का संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 01 नवम्बर 2026 को थाना मण्डी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महाकाल ऑटो डील के पीछे कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, जिला सीहोर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ.अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना मण्डी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर रवाना की गई
#Madhya Pradesh Police
#mohdept
#igpbhopalrural
#Dig_bhopal_rural_range
#jansampark_sehore
Ashta, Sehore | Nov 3, 2026