मुरादाबाद: डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भांतु समुदाय के उत्थान समिति की बैठक आयोजित हुई
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भांतु समुदाय के उत्थान समिति की बैठक आयोजित जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में भांतु समुदाय उत्थान समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आदर्श नगर कालोनी में नियमित रुप से स्वास्थ्य कैम्प लगाने के निर्देश दिए।