Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

Bihar news : बगहा के भापसा नाला में फिर मगरमच्छ का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान। बगहा के वीटीआर से जुड़े भापसा नाला क्षेत्र में मगरमच्छों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया-बेलहवा कच्ची सड़क स्थित भापसा नाला पार कर खेत जा रही बरसाती देवी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने महिला के दोनों पैरों को अपने जबड़ों में दबोच लिया, लेकिन साथ चल रहे ग्रामीणों की बहादुरी और तत्परता से उनकी जान बच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला की चीख सुनते ही ग्रामीणों ने लाठी, कुदाल और छाते से मगरमच्छ पर हमला कर दिया। लोगों के शोर और जवाबी कार्रवाई से मगरमच्छ महिला को छोड़कर झाड़ियों में भाग गया। इसके बाद घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर वन विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही मदनपुर वनक्षेत्र की टीम, डायल-112 पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने घायल महिला को तत्काल बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।मदनपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि भापसा नाला मगरमच्छों का प्राकृतिक आवास है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में इस नाले को पार करने से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की।गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी इसी क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले में किसान केदार बैठा की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हमलों से भापसा नाला के आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग खेत जाने से पहले भी भय महसूस कर रहे हैं।#Bagaha #CrocodileAttack #ValmikiTigerReserve #WestChamparan #BiharNews #Wildlife #ForestDepartment #BreakingNews #Nature #IndiaNews

MORE NEWS

Bihar news : प्रणाम करने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप, विद्यालय में हंगामा, कार्रवाई की मांग। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिरिसिया मठिया में एक शिक्षक पर छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद छात्र के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह विद्यालय के मुख्य गेट पर अभिभावकों और अन्य छात्रों ने प्रदर्शन कर शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक उमाकांत कुमार ने मंगलवार करीब दोपहर 2 बजे कक्षा छह के छात्र इरशाद आलम की केवल इस बात पर बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसने उन्हें प्रणाम  किया। पिटाई में छात्र घायल हो गया, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बैरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार किया गया। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को विद्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक जिला शिक्षा पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच नहीं करते और संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय परिसर में नियमों के विरुद्ध बिरयानी, मटन, मछली आदि पकाए जाते हैं। छात्रों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।परिजनों ने कहा कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा देने का स्थान है।#Bettiah #WestChamparan #Bairiya #BiharNews #SchoolNews #Student #Education #Teacher #SchoolViolence #JusticeForStudent #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #ViralNews #IndiaNews

Bettiah, West Champaran | Jul 30, 2026

Bihar news : स्कूल के पास युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर चाकुओं से गोदा, घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद। पश्चिम चंपारण जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गवर्नमेंट बेसिक स्कूल, श्रीनगर के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने युवक की बेहद बेरहमी से हत्या की है। मृतक के हाथ और पैर बंधे हुए थे, जबकि उसके शरीर पर चाकुओं से किए गए कई वार के गहरे निशान मिले हैं। इतना ही नहीं, पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त होने की आशंका वाला एक चाकू भी बरामद किया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। मृतक की पहचान शेख असलम, पिता जाकिर हुसैन, निवासी गौनाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शेख असलम पिछले करीब चार महीने से अपने नानी के घर मेहदिया बारी में रहकर सेंट्रिंग का काम कर रहा था। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करता था। मृतक की नानी शाहिदा खातून ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे शेख असलम रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार चिंतित था। इसी बीच रात करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि गवर्नमेंट बेसिक स्कूल, श्रीनगर के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचीं और शव की पहचान अपने नाती शेख असलम के रूप में की। शाहिदा खातून ने आरोप लगाया कि उनके नाती की हाथ-पैर बांधकर बड़ी बेरहमी से हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर घेराबंदी कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद हुआ, जिसे हत्या में इस्तेमाल किए जाने की आशंका के आधार पर जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा घटनास्थल से अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद, व्यक्तिगत दुश्मनी या किसी अन्य कारण की भी जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, बरामद चाकू और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।इस नृशंस हत्या ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। वहीं, मृतक के परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और उनका कहना है कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा।#WestChamparan #Bihar #BiharNews #CrimeNews #MurderCase #BreakingNews #PoliceInvestigation #ForensicTeam #JusticeForAslam #LawAndOrder #ManuapurPolice #CrimeReport #Bettiah #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate

Bihar news : बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा। शनिवार को बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर भंगहा स्थान के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैनाटांड़ की ओर से आ रही एक कार और सामने से आ रही बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। उनकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामपुरवा गांव निवासी साजन कुमार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की हालत बेहद गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन सामान्य कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Bettiah #Mainatand #RoadAccident #WestChamparan #BiharNews #CarVsBike #BreakingNews #FatalAccident #GMCHBettiah #RoadSafety #Patna #TrafficAccident #BikeAccident #LocalNews #NewsUpdate

Bihar news : बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा। शनिवार को बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर भंगहा स्थान के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैनाटांड़ की ओर से आ रही एक कार और सामने से आ रही बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। उनकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामपुरवा गांव निवासी साजन कुमार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की हालत बेहद गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन सामान्य कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #Bettiah #Mainatand #RoadAccident #WestChamparan #BiharNews #CarVsBike #BreakingNews #FatalAccident #GMCHBettiah #RoadSafety #Patna #TrafficAccident #BikeAccident #LocalNews #NewsUpdate

Bettiah, West Champaran | Jul 30, 2026

Bihar news : गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मौसेरी बहनों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम। पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे में दो मौसेरी बहनों की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बड़ी बहन अपनी छोटी बहन की जान बचाने के लिए पानी में कूदी थी, लेकिन गड्ढे की अधिक गहराई के कारण दोनों की जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान हसनपुरा गांव निवासी अली हुसैन की 17 वर्षीय पुत्री गुलशन तथा सदा हुसैन की 12 वर्षीय पुत्री जिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों हुई लगातार बारिश और बाढ़ के कारण गांव के समीप स्थित एक गहरा गड्ढा पानी से भर गया था। शुक्रवार को जिया का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के उद्देश्य से उसकी 17 वर्षीय मौसेरी बहन गुलशन बिना देर किए पानी में कूद गई।गुलशन ने पूरी कोशिश कर जिया को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गड्ढे की अधिक गहराई और पानी के तेज बहाव के कारण वह स्वयं भी उसमें फंस गई। देखते ही देखते दोनों बहनें पानी में डूब गईं। काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सिकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से हसनपुरा गांव में मातम पसरा हुआ है।#Sikta #WestChamparan #Bettiah #Bihar #Drowning #TragicAccident #BreakingNews #VillageNews #Flood #WaterLogging #DeepPit #SafetyFirst #PoliceInvestigation #GMCHBettiah #RIP #Condolences #LocalNews #IndiaNews #Rescue #Monsoon

Bihar news : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 10 साल की कठोर कैद, स्पीडी ट्रायल में कोर्ट का बड़ा फैसला। बेतिया मे शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में बेतिया की विशेष अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। रेप एंड पोक्सो एक्ट के अनन्य विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता की अदालत ने मझौलिया थाना क्षेत्र के खुटिया इंदु गांव निवासी शमीम अंसारी को दोषी करार देते हुए 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
लोक अभियोजक जय शंकर तिवारी ने बताया कि यह मामला वर्ष 2023 का है। अभियोजन के अनुसार आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने विवाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर मझौलिया थाना में शमीम अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच के बाद मामला न्यायालय पहुंचा, जहां सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी पाया।
लोक अभियोजक जय शंकर तिवारी ने बताया कि अनन्य विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता ने इस मामले का स्पीडी ट्रायल कराते हुए अभियुक्त को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। न्यायालय के इस फैसले को महिला सुरक्षा और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#Bettiah #WestChamparan #Bihar #Mazhaulia #CourtVerdict #SpeedyTrial #Justice #CrimeNews #WomenSafety #RapeCase #LegalUpdate #IndianJudiciary #BreakingNews #BiharNews #LawAndOrder #CrimeReport #JusticeServed #NewsUpdate #HindiNews #LatestNews

Bihar news : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 10 साल की कठोर कैद, स्पीडी ट्रायल में कोर्ट का बड़ा फैसला। बेतिया मे शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में बेतिया की विशेष अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। रेप एंड पोक्सो एक्ट के अनन्य विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता की अदालत ने मझौलिया थाना क्षेत्र के खुटिया इंदु गांव निवासी शमीम अंसारी को दोषी करार देते हुए 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। लोक अभियोजक जय शंकर तिवारी ने बताया कि यह मामला वर्ष 2023 का है। अभियोजन के अनुसार आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने विवाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर मझौलिया थाना में शमीम अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच के बाद मामला न्यायालय पहुंचा, जहां सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी पाया। लोक अभियोजक जय शंकर तिवारी ने बताया कि अनन्य विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता ने इस मामले का स्पीडी ट्रायल कराते हुए अभियुक्त को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। न्यायालय के इस फैसले को महिला सुरक्षा और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। #Bettiah #WestChamparan #Bihar #Mazhaulia #CourtVerdict #SpeedyTrial #Justice #CrimeNews #WomenSafety #RapeCase #LegalUpdate #IndianJudiciary #BreakingNews #BiharNews #LawAndOrder #CrimeReport #JusticeServed #NewsUpdate #HindiNews #LatestNews

Bettiah, West Champaran | Jul 30, 2026