रोहिणी: दिल्ली के आउटर जिले में दो आरोपी गिरफ्तार, 2 बटनदार चाकू और चोरी का मोबाइल बरामद
दिल्ली के आउटर जिले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 बटनदार चाकू और चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया। सूरज और गिरवर के खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं, जिसमें सूरज को पहले भी छह महीने के लिए दिल्ली से निष्कासित किया जा चुका है।