बलरामपुर: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत कलेक्ट्रेट से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा आज बुधवार सुबह 10:00 कलेक्ट्रेट से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने की शपथ भी दिलाई गई सड़क सुरक्षा क्यों जरूरी है इस बारे में जागरूकता वाहन क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगी।