जमुई: महिला का सिर कटा शव मिलने पर हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने विभिन्न चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर चिपकाए पोस्टर
Jamui, Jamui | Apr 8, 2026 कुंदर बराज स्थित प्रतापपुर इलाके से बालू से ढका सिर कटा महिला का शव बरामद होने मामले में एसपी विश्वजीत दयाल के आदेश पर टाउन थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज किया गया और मृतका महिला की पहचान के लिए बुधवार की शाम 4:00 बजे तक शहर के विभिन्न चौक- चौराहों के अलावा बस/टेंपू स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पोस्टर चिपकाया गया है।