कोडरमा: कोडरमा सुरगी जंगल में अवैध ढिबरा खनन के खिलाफ वन विभाग की छापेमारी,एक जेसीबी जप्त,चालक फरार
वन प्रमंडल पदाधिकारी को को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा सुरगी जंगल के घटरवा माइंस में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते हुए एक जेसीबी जप्त की गई है। गुरुवार को मामले को लेकर सुरेश साव,पिता विद्याधर साव समेत अन्य पर वन अधिनियम के तहत वनवाद दर्ज किया गया है। मौके पर से जेसीबी का चालक फरार होने में सफल रहा।