कोडरमा: जीत दिलाने पर जनता के प्रति एवं अन्नापूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार :नीरा यादव
बुधवार को कोडरमा लोकसभा सदस्य अन्नपूर्णा देवी को केंद्र सरकार द्वारा अपने कैबिनेट मंत्रिमंडल में महिला एवं बाल विकास विभाग का महत्वपूर्ण विभाग दिए जाने के उपलक्ष में मंगलवार को विधायक आवास कोडरमा बाजार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया ।यह कार्यक्रम कोडरमा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।