कोडरमा: सीडी कॉलोनी में चार अपराधियों ने तीन घरों में चोरी का किया प्रयास, घटना सीसीटीवी में कैद
तिलैया थाना क्षेत्र के सीडी कॉलोनी में मंगलवार की देर रात्रि 4 अपराधियों के द्वारा तीन घरों में चोरी की घटना का असफल प्रयास किया गया। रात करीब 3 बजे चार अपराधी चेहरे को ढक कर तीन लोगों के घर में प्रवेश करने के बाद चोरी की फिराक में थे। इसी दौरान मोहल्ले में एक महिला के जग जाने के बाद चारों अपराधी मौके से फरार हो गए।