कोडरमा: कोडरमा:जिला मुख्यालय कोडरमा गिरिडीह रोड स्थित विधायक आवास सामने से चोरी हुई स्कॉर्पियो का वीडियो फुटेज आया सामने
सोमवार के रात्रि कोडरमा गिरिडीह स्थित विधायक आवास के सामने से स्कॉर्पियो की चोरी हो गई थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार दो चोर स्विफ्ट कार से आए और घंटो मशक्कत करने के बाद गाड़ी को पीछे की ओर से खोलने के बाद इंजन स्टार्ट कर गाड़ी समेत रफू चक्कर हो गये।