लखीमपुर: शहर से संवेदनशील इलाकों तक पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च, बकरीद से पहले जिले में पुलिस अलर्ट
लखीमपुर खीरी जिले में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने जिले के शहर क्षेत्र, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।