मुरार: ग्वालियर में अहिल्या बाई जयंती रैली बनी रणक्षेत्र, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़, मामला दर्ज
Morar, Gwalior | Jun 1, 2026 ग्वालियर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे मुरार के रामलीला मैदान में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर निकाली गई वाहन रैली के दौरान पुलिस और रैली में शामिल लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।