ठाकुरद्वारा: करनपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग पर गांव रतूपुरा में तेज रफ्तार कैंटर ने मां-बेटी को मारी टक्कर, बेटी की हुई मौत व मां हुई घायल
ठाकुरद्वारा करनपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग पर स्थित गांव रतूपुरा में सड़क पार करते समय मां-बेटी को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी गांव निवासी सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसकी चार साल की बेटी प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस उचित कार्रवाई में जुटी।