इस्लामनगर अलीगंज: गोपालपुर पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
लोजपा (रा) के कर्मचारी यूनियन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर पासवान के पुत्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने जमुई सांसद अरुण भारती गोपालपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 7 बजे दी। सांसद ने मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।