घोसी: घोसी प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शान से तिरंगा झंडा फहराया गया
घोसी प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख जय मंती कुमारी ने प्रखंड कार्यालय में, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने अपने कार्यालय में एवं नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद मानमती देवी ने तिरंगा झंडा फहराया। पीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार ने संसद से तिरंगा झंडा फहराया।