ईसागढ़: बहेरिया तिराहा पुलिस ने 50 वर्षीय अधेड़ पर कच्ची शराब बेचने का मामला दर्ज किया
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहेरिया तिराहा से पुलिस ने एक 50 वर्षीय अधेड़ को कच्ची शराब बेचते हुए मिलने पर मामला दर्ज किया है, मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस को सोमवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ईसागढ़ में कोई बहेरिया तिराहा पर कच्ची शराब बेच रहा है।