टोंक: मेहंदवास पुलिस ने 48 घंटे में ₹5000 की ठगी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Apr 13, 2025 टोंक जिले के मेहंदवास थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज मामले में अनुसंधान के दौरान 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि पीड़ित किसान कन्हैया लाल छाण बास सूर्या से फर्जी तहसीलदार बनकर 5000 रूपए की ठगी करने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद अनुसंधान करते हुए आरोपी रामकिशन बैरवा निवासी बिठोला को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।